महिला अपराधों के विरुद्ध गंभीर है आयोग- डॉक्टर बबीता सिंह चौहान

महिला अपराधों के विरुद्ध गंभीर है आयोग- डॉक्टर बबीता सिंह चौहान

मथुरा। डॉ० बबीता सिंह चौहान, मा० अध्यक्षा उ०प्र० राज्य महिला आयोग

की अध्यक्षता में महिला जनसुनवाई ध् समीक्षा बैठक निरीक्षण भवन लो०नि०वि०

के सभाकक्ष जनपद-मथुरा में सम्पन्न की गयी। महिला जनसुनवाई के दौरान

संख्या-16 पीड़ित महिलाओं ने उपस्थित होकर अपनी समस्यायें मा० अध्यक्षा के

समक्ष रखी, जिसमें घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद, दहेज प्रथा एवं विवाह उपरान्त

प्रेम सम्बन्ध आदि के शिकायतें सम्मलित हैं। मा० अध्यक्षा द्वारा उपरोक्त सभी

शिकायतों में तत्काल कार्यवाही करने एवं प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के हित

में चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक-से-अधिक महिलाों

को दिये जाने के भी दिशा-निर्देश दिये गये। इस दौरान महिला जनसुनवाई

/समीक्षा बैठक पुलिस उपाधीक्षक (क्राइम), जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला

कार्यक्रम अधिकारी, जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन

कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, श्रम प्रर्वतन अधिकारी, महिला

थाना, वन स्टाप सेन्टर यूनिट प्रथमध्द्वितीय तथा जिला बाल संरक्षण इकाई, मथुरा

आदि उपस्थित रहे। डॉ० बबीता सिंह चौहान, अध्यक्षा उ०प्र० राज्य महिला

आयोग ने कहा कि आज की जनसुनवाई में 16 शिकायतें प्राप्त हुई जोकि घरेलू

हिंसा, पारिवारिक विवाद, दहेज प्रथा एवं विवाह उपरान्त प्रेम सम्बन्ध आदि से

सम्बन्धित हैं। जनसुनवाई के दौरान अधिकतर मामले पारिवारिक विघटन के थे,

जिनमें तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करने हेतु प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को

निर्देशित किया गया है। साथ ही जनपद से गुमशुदा बालिकाओं की बरामदगी

करने हेतु युद्धस्तर पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

अध्यक्षा ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिला सुरक्षा के लिए विभिन्न

प्रकार की योजनाएँ जैसे 112, 181 महिला हेल्प लाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन,

वन स्टॉप सेन्टर आदि संचालित की जा रही है। साथ ही प्रदेश सरकार की महिला

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत महिलाओं तक पहुँचाने की बात

कही। उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण हेतु

समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाते है।

विकास चन्द्र जिला प्रोबेशन अधिकारी, मथुरा ने कहा अध्यक्षा के

निर्देशानुसार आज की जन सुनवाई में आयी