10 दिन बाद फिर बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर

10 दिन बाद फिर बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर
:गांधी मैदान में कुर्सियां रहीं खाली,
प्रशांत किशोर बोले-प्रशासन ने दूसरी बार धोखा दिया चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के पहले भव्य प्रदर्शन के लिए ऐतिहासिक गांधी मैदान में लगभग 3-4 लाख लोगों के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे।
हालांकि, शाम 6 बजे जब किशोर मंच पर आए, तो उन्होंने लोगों की कम उपस्थिति के लिए सीधे तौर पर माफी मांगी
प्रशांत किशोर बोले प्रशासन पर “रैली की पूर्व सूचना के बावजूद पटना के आसपास लगभग दो लाख लोगों को यातायात में फंसे रहने” का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि लेकिन चिंता मत करो। मैं देर रात तक यहीं रहूंगा और आप सभी से मिलूंगा।
आज राज्य सरकार के कहने पर लोगों को डर के मारे गांधी मैदान पहुंचने से रोका गया होगा,
लेकिन 10 दिनों के अंदर मैं बिहार बदलाव यात्रा शुरू करूंगा और हर पंचायत और ब्लॉक तक पहुंचूंगा। जब लोगों ने मन बना लिया है तो बिहार में बदलाव को कोई नहीं रोक सकता,
क्योंकि इसके लिए अभी आंधी चल रही है। किशोर ने कहा कि अगर लोग राजद शासन के 'अपराधियों द्वारा फैलाए गए जंगल राज' को खत्म कर सकते हैं,
तो वे नीतीश शासन के 'अधिकारियों द्वारा फैलाए गए जंगल राज' को भी खत्म कर सकते हैं