बिहार में खेलो इंडिया युथ गेम्स 2025 का आयोजन

बिहार में खेलो इंडिया युथ गेम्स 2025 का आयोजन

बिहार में पहली बार 4 से 15 मई तक खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का सातवां संस्करण आयोजित होने जा रहा है।

 इस प्रतिष्ठित खेल में कुल 28 खेलों के लिए 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से 8500 खिलाड़ी, 1500 प्रशिक्षक और तकनीकी अधिकारी हिस्सा लेंगे। बिहार के पांच शहरों पटना, राजगीर, गया, भागलपुर और बेगूसराय में इसका आयोजन होगा। इस खेल का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया होंगे। इस आयोजन के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस यूथ गेम्स में भाग लेने के लिए दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

वहीं,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को नालंदा जिला के राजगीर खेल अकादमी सह खेल विश्वविद्यालय में नवनिर्मित खेल सुविधाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का बेहतर ढंग से आयोजन करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।

वहीं दूसरी तरफ भागलपुर रेलवे स्टेशन पर इस खेल का प्रतीक गुब्बारा भी आसमान में छोड़ा गया जो आकर्षण का बिंदु रहा।