वाहन की टक्कर से युवक की मौत, 100 मीटर शव तक घसीट ले गया वाहन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत, 100 मीटर शव तक घसीट ले गया वाहन

मथुरा। शहर के आर्य समाज रोड पर शुक्रवार तड़के वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। टक्कर मारने वाला वाहन चालक टक्कर मारने के बाद करीब 100 मीटर तक शव को घसीटता ले गया। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने शोर मचाया। करीब 100 मीटर दूर शव वाहन से अलग हुआ और वाहन चालक वाहन को भगा ले गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अंतापाड़ा की वाल्मीकि बस्ती निवासी गोपाल सिंह ने बताया कि उनके भाई गौरव सिंह तोमर (30) कोतवाली के सामने साड़ी के शोरूम में कार्य करते थे। शुक्रवार

की तड़के करीब 3 बजे वह घर से बाहर घूमने के लिए निकले थे। आर्य समाज रोड पर जनरलगंज की ओर से आते वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वाहन चालक ने टक्कर मारने के बाद वाहन को रोका नहीं। टक्कर के दौरान गौरव वाहन में फंस गया। वाहन चालक वाहन भगाने लगा और करीब 100 मीटर तक गौरव को घसीटता ले गया। अंतापाड़ा के नुक्कड़ पर गौरव वाहन से अलग हुआ। इस दौरान लोगों ने 112 पर सूचना दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गौरव को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई गोपाल ने बताया कि उनके भाई अपने परिवार के साथ अंतापाड़े में किराए का मकान में रहते थे, जबकि अन्य परिजन जयसिंहपुरा में रहते हैं। घटना के संबंध में बंगाली घाट चौकी इंचार्ज नितिन त्यागी ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंच गयी थी। करीब 100 मीटर तक शव घसीटा गया है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि किस वाहन ने टक्कर मारी है। जहां पर शव मिला है, वहां का सीसीटीवी खराब मिला है। पुलिस उसके आगे-पीछे के सीसीटीवी खंगाल रही है। जल्द ही घटना करने वाले वाहन को पकड़कर चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।