प्रदीप मिश्रा के बहिष्कार की मांग , चित्रगुप्त की अशोभनीय ने टिप्पणी

प्रदीप मिश्रा के बहिष्कार की मांग , चित्रगुप्त की अशोभनीय ने टिप्पणी

प्रदीप मिश्रा के बहिष्कार की मांग चित्रगुप्त पर की असोभनीय टिप्पणी।

  शिव महापुराण कथा वाचक और विवादों से नाता रखने वाले प्रदीप मिश्रा एक बार फिर विवादों में है ।उनका एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो महाराष्ट्र का बताया जा रहा है। जिसमें वह भगवान चित्रगुप्त पर अशोभनीय टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। और अब उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। और बहिष्कार किए जाने की भी बात कही जा रही है। आपको बता दे कि इससे पहले भी राधा रानी की ऊपर की गई उनकी टिप्पणी विवादों में रही। और उन्होंने बरसाना आकर उनसे माफी भी मांगी। लेकिन भगवान चित्रगुप्त पर अशोभनीय टिप्पणी करने पर एक बार फिर से फंस गए हैं। जिससे नाराज संत मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर पहुंचे। और उन्होंने प्रदीप मिश्रा की तस्वीर को जूते चप्पलों की माला पहनाई और जूते चप्पल से उनकी तस्वीर की पिटाई भी की। संतों ने कहा कि प्रदीप मिश्रा ने भगवान चित्रगुप्त के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया। जिस कारण उनके खिलाफ अब तक पूरे भारत में 35 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। यह कलयुग का रावण है ।इसलिए इसे जूते चप्पलों से पीटा जा रहा है हम सभी को इसकी कथाओं का बहिष्कार करना ही होगा। यह कोई कथावाचक नहीं है।

श्याम सुंदर जिला रिपोर्टर मथुरा