मुरादाबाद में नमाजियों को रोकने पर हंगामा, पुलिस से हुई नोकझोंक

DM अनुज सिंह-SSP सतपाल अंतिल ने लिया जायजा

मुरादाबाद में नमाजियों को रोकने पर हंगामा, पुलिस से हुई नोकझोंक

मुरादाबाद में ईद-उल-फितर की नमाज शांतिपूर्वक तरीके से दो बार में अदा करवाई गई।

ईदगाह मैदान में नमाजियों को जाने से रोकने पर हंगामा हो गया। विरोध जताने पर नमाजियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई।

हालात संभालने के लिए एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोबारा नमाज अदा करवाई गई।

पुलिस ने बताया कि ईदगाह के भर जाने के कारण सुरक्षा के लिहाज से लोगों को रोका गया। हंगामे को देखते हुए मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने लोगों को समझा कर शांत करवाया।

डीएम अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल पूरे मामले में नजर बनाए हुए हैं। संभल में ड्रोन से पूरे एरिया की निगरानी की जा रही है।

एसएसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पूरे मामले का जायजा लिया। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।