जयमाला से पहले सालियों ने की ऐसी हरकत, टूट गई शादी…दुल्हनों ने नहीं लिए सात फेरे; दूल्हे लौटे निराश

जयमाला से पहले सालियों ने की ऐसी हरकत, टूट गई शादी…दुल्हनों ने नहीं लिए सात फेरे; दूल्हे लौटे निराश

मथुरा। टैंटीगांव में फेरों से पूर्व दुल्हनों ने दूल्हों को नापसंद कर दिया। इससे घराती और बरातियों में अफरा-तफरी मच गई। समझाने और मनाने के साथ पंचायतों का दौर चला। जब बात नहीं बनी तो लड़की पक्ष के लोग घर लौट गए। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के दो बेटों की शादी आगरा के न्यू नगला पदी निवासी दो युवतियों के साथ तय हुई थी। गोद भराई की रस्म के समय शादी की तारीख 7 जून तय हुई। टैंटीगांव स्थित एक फार्म हाउस में शनिवार को शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। लड़की पक्ष के लोग युवतियों और परिजनों को लेकर टैंटीगांव पहुंच गए। दोनों पक्षों के लोग शादी समारोह में खाना-पीना खा रहे थे। जयमाला और फेरों की तैयारियां चल रहीं थीं, तभी दुल्हनों ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हनों को समझाया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रहीं। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि दुल्हनों को समारोह में आईं उनकी फुफेरी बहनों ने दूल्हों के विषय में भड़का दिया। इसके चलते दुल्हनों ने शादी से इंकार कर दिया। फार्म हाउस में चल रहे हंगामे की सूचना पर चौकी प्रभारी अजीत मलिक पहुंच गए और जानकारी की। सुबह तीन बजे तक पंचायत चली, जब युवतियां शादी के लिए राजी नहीं हुई तो कन्या पक्ष के लोग अपने घर लौट गए।

मांट सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि युवतियों को लड़के पसंद नहीं आए। इसके कारण उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद कन्या पक्ष के लोग घर लौट गए।