विवाहिता की हत्या या आत्तमहत्या

विवाहिता की हत्या या आत्तमहत्या
लड़की के परिजन हत्या कर शव को लापता करने का आरोप लगाया। दो साल के बच्चा अनमोल कुमार को भी लापता करने का आरोप लगाया। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस।
शेखपुरा जिले के बरबीघा निवासी शंकर प्रसाद की पुत्री पार्वती कुमारी की शादी 2021 में शेखपुरा शहर के कमिश्नरी बाजार निवासी मनोहर राम के पुत्र नवीन कुमार से हुई थी। बड़े ही धूमधाम से शादी हुई। नवीन कुमार को लगभग 2 वर्ष का एक बच्चा भी है जिसका नाम अनमोल कुमार है।
वर्तमान समय में शंकर प्रसाद अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे थे। लड़की के परिजन को गुप्त सूचना मिली थी कि पार्वती कुमारी से मारपीट करता है। जब परिवार के लोग शेखपुरा पहुंचे तो घर में ताला लगा हुआ था। लड़की के परिजन को और संदेह हो गया। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस थाना शेखपुरा को दिया। पुलिस ने दलबल के साथ घर पर जाकर छापामारी कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। लड़की की मां ने बताई कि लगातार दहेज, जेवरात की मांग करता था जिसका विरोध करने पर पार्वती कुमारी से मारपीट करता था। उन्होंने पति और देवर पर गंभीर आरोप लगाई है। लड़की की बहन लक्ष्मी कुमारी ने बताई कि बड़े ही धूमधाम से बहन कि शादी नवीन कुमार से हुई थी। लेकिन एक साल बाद से लगातार पैसे की मांग करने लगे। नवीन कुमार का अवैध संबंध घर के अलावा बाहर भी किसी लड़की से था। इसी कारण दोनों के बीच विवाद हुआ था। पार्वती कुमारी को बचपन से ही साथ रही हूं। पार्वती आत्महत्या नहीं कर सकती है। उसके साथ कुछ गलत हुआ है। सभी लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। शेखपुरा पुलिस ने घर के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरा को खंगाल रही है।
पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।