मुरादाबाद में डूडा कर्मचारी की गोली मारकर हत्या
News Update

जिला रिपोर्टर-- शाने आलम हिंदुस्तान न्यूज़ 24
मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद में डूडा कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। डूडा कर्मी की लाश उसी की कार में ड्राइविंग सीट पर पड़ी मिली है। कर्मचारी को सिर में गोली मारी गई थी। पुलिस को तड़के करीब 4 बजे इस घटना की सूचना मिली। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना नया मरादाबाद में सेक्टर 10 की है।
जानिए क्या है पुलिस मामला।
नया मुरादाबाद में सेक्टर 10 में रहने वाला हर्षित ठाकुर (30 साल) पुत्र महेंद्र सिंह डूडा में संविदा पर कर्मचारी था। गुरुवार को तड़के करीब 4 बजे उसकी डेडबॉडी उसके घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर खड़ी उसकी कार में पड़ी मिली है।
कार के आगे का शीशा भी क्षतिग्रस्त है। गोली कार के बाहर से मारी गई है। कार हर्षित ठाकुर ही चला रहा था। तभी हमला किया गया है। हमलावरों ने हर्षित ठाकुर के सिर में गोली मारी है। उनकी लाश ड्राइविंग सीट पर पड़ी मिली है। दोस्त को घर छोड़कर जा रहा था अपने घर SP सिटी रणविजय सिंह ने बताया- हर्षित की लाश उसकी कार में पड़ी मिली है। उसके सिर में गोली लगी है। हत्या की ये वारदात रात में 2 बजे से तड़के 4 बजे के बीच की है। रात में करीब 2 बजे हर्षित अपने दोस्त आकाश मिश्रा को उसके घर ड्रॉप करने के बाद अपने घर जा रहा था। तभी ये वारदात हुई है। मामले मे एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने लाश को पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस CCTV कैमरों और अन्य माध्यमों से मामले की छानबीन कर पुलिस जाँच मे जुटी है।
शाने आलम
जिला रिपोर्टर मुरादाबाद