मथुरा - खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने पटक-पटककर मार डाला

मथुरा - खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने पटक-पटककर मार डाला

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव राजागढ़ी में खेत में खड़ी गेहूं की फसल उजाड़ रहे सांड को भगाते समय किसान पर हमला कर दिया। जिसके चलते हमले में घायल किसान की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव राजागढ़ी निवासी किसान लोकेन्द्र उम्र करीब 35 वर्ष शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे के लगभग खेत की रखवाली के लिए गया था। खेत पर पहुंचा तो आवारा सांड गेहूं की फसल में नुकसान कर रहा था। तो किसान लोकेन्द्र ने फसल उजाड़ रहे सांड को भगाया तो सांड ने पलटकर किसान पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी किसान वहां पहुंचा तो लोकेन्द्र घायल अवस्था में पड़ा देख उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे घायल अवस्था में वृन्दावन स्थित रामकिशन मिशन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सांड के हमले से किसान की मौत की सूचना सुरीर पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।