मथुरा - द्वारकाधीश मंदिर में गाड़ा होली का डांड़ा, 2 फरवरी से रसिया गायन

मथुरा - द्वारकाधीश मंदिर में गाड़ा होली का डांड़ा, 2 फरवरी से रसिया गायन

मथुरा। ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश में होली का डांड़ा गाड़ा। दो फरवरी से सुबह 10 बजे से 11 बजे तक रसिया गायन शुरू होगा। मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि पूर्णिमा पर शयन के दर्शन के पश्चात ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश में होली का डांड़ा गाड़ा । दो फरवरी से सुबह 10 बजे से 11 बजे तक रसिया गायन बृज फाग द्वारकेश रसिया मंडल द्वारा किया जाएगा।राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पत्नी गीता शर्मा ने पुत्र सहित कोकिलावन धाम पहुंचकर पूजा अर्चना की। जानकीदास महाराज ने शनिदेव महाराज का तेलाभिषेक कराया। शनिवार की दोपहर करीब डेढ बजे शनिदेव धाम कोकिलावन में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पत्नी गीता शर्मा पुत्र के साथ अभिषेक शर्मा के साथ पहुंचीं। यहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक विधिवत पूजा अर्चना की।