गोवर्धन में 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर:1 की मौत, 2 घायल, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम भेजा

गोवर्धन में 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर:1 की मौत, 2 घायल, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम भेजा

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 60 वर्षीय रमेश (निवासी जानू) की मौत हो गई, जबकि महिपाल (पुत्र जवाहर) और श्याम (पुत्र पोप सिंह) गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, महिपाल अपने साथी श्याम के साथ मोटरसाइकिल से गोवर्धन जा रहे थे। इसी दौरान खेतों की ओर से आ रहे रमेश की बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। गोवर्धन थाना पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिपाल को बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर किया, जबकि श्याम का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए और पुलिस उनके बयान दर्ज कर रही है।