गोवर्धन में विराट हिन्दू सम्मेलन 3 फरवरी 2026 को महाराजा कॉलेज होगा
मथुरा। गोवर्धन खंड में आगामी विराट हिंदू सम्मेलन को भव्य स्वरूप देने के उद्देश्य से सोन मंडल के पाली डुंगरा में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह सम्मेलन 3 फरवरी 2026 को महाराजा कॉलेज, पाली डुंगरा, गोवर्धन में आयोजित किया जाएगा। बैठक में ब्रज प्रांत के प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र जी का प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि 3 फरवरी को गोवर्धन में होने वाला हिंदू सम्मेलन संपूर्ण हिंदू समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक बनेगा। उन्होंने प्रत्येक गांव, बस्ती और परिवार से अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की रूपरेखा स्पष्ट की। धर्मेंद्र जी ने हिंदुत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “यह सम्मेलन किसी जाति, वर्ग या बिरादरी का नहीं है। हम सभी एक हैं, हम सभी हिंदू हैं। यह सम्मेलन पूरे हिंदू समाज का सम्मेलन है।” उन्होंने जोर दिया कि हिंदुत्व हमारी पहचान, संस्कृति और शक्ति है, जिसके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रत्येक हिंदू को जागरूक होकर आगे आना होगा। इस बैठक में जूना अखाड़ा के महाराज जी, गोवर्धन खंड हिंदू सम्मेलन के पालक ज्ञानेंद्र सिंह राणा जी, ब्रज प्रांत के प्रांत शारीरिक शिक्षण प्रमुख महावीर जी, मथुरा विभाग प्रचारक पारस जी, कोसी के जिला प्रचारक कुश चहर जी, गोवर्धन प्रचारक अमित जी, खंड संयोजक श्याम सुंदर उपाध्याय जी, प्रचार प्रमुख विपिन सिंह कान्हा चौधरी जी, राजेश आर्य जी, जिला सेवाप्रमुख महेश जी और मंडल संयोजक हेमराज कुंतल जी सहित कई प्रमुख लोग मंचासीन रहे।