सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन
मुरादाबाद जिले के थाना भोजपुर में शुक्रवार की सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों सहित नगरवासियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य समाज में एकता और सद्भावना का संदेश प्रसारित करना था। प्रतिभागियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रन फॉर यूनिटी दौड़ में शामिल नागरिकों को राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेश पाल मलिक, एसआई शराफत हुसैन, कस्बा चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह, एसआई रजनीश, एसआई अजय दुबे, चेयरमैन प्रतिनिधि अर्शमान अख्तर, सभासद नाजिर, इस्तेकार हुसैन, रफी, तौकीर कुरैशी सहित बच्चों व नगरवासी मौजूद रहे।
शाने आलम- संवाददाता मुरादबाद
SHANE ALAM