सदर बाजार पुलिस टीम व स्वाट टीम की लुटेरे से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

सदर बाजार पुलिस टीम व स्वाट टीम की लुटेरे से मुठभेड़, पैर में लगी गोली

मथुरा। आज दिनाँक 26-12-2025 को स्वाट टीम मथुरा व थाना सदर बाजार पुलिस को चैकिंग के दौरान थाना सदर बाजार के मु.अ.स. 361/25 धारा 309(4) बीएनएस में वांछित शातिर अपराधी आकाश उर्फ मलिंगा पुत्र जंगजीत सिंह नि0 ग्राम चमरौली थाना एकता जिला आगरा हाल निवासी ग्राम बाढपुरा थाना सदर बाजार आगरा,थाना सदर बाजार पुलिस टीम व स्वाट टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिस पर आत्म रक्षार्थ संयुक्त कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तारी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड में घायल/गिरफ्तार किया गया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सदर बाजार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।