रामपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:मिलक रोड पर देर रात हादसा, दो अन्य घायल
रामपुर में शुक्रवार देर रात पटवाई थाना क्षेत्र में मिलक रोड पर एक ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान पटवाई के सोहना गांव निवासी कुलदीप पुत्र कल्याण के रूप में हुई है। उसके साथ मोटरसाइकिल पर इलियास पुत्र सादिक अहमद और कपिल पुत्र जयप्रकाश भी थे। तीनों दोपहर में किसी काम से मिलक गए थे और रात में घर लौट रहे थे।
डोहरिया की मोड़ पर ट्रैक्टर से टक्कर लगने के बाद कुलदीप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इलियास और कपिल को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल रामपुर भेजा।
पटवाई थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि मृतक कुलदीप के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेज दिया गया है।
HEERA LAAL --TEH REPORTER