थाना छाता क्षेत्र में महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, मचा हड़कंप

थाना छाता क्षेत्र में महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला, मचा हड़कंप

मथुरा के थाना छाता क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। घटना छाता शुगर मिल के सामने एनएच-19 पर खाली प्लॉटिंग में हुई। सूचना के अनुसार, कालर मदन ने 112 नंबर पर जानकारी दी कि एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर तत्काल पीआरवी-6690 मौके पर पहुंची और थाना छाता पुलिस को अवगत कराया। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल चौधरी मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच की तो मृतका की पहचान मोहिनी (32 वर्ष) पत्नी गुड्डा यादव उर्फ पूरन सिंह निवासी ग्राम बेगमपुर, थाना करहल, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई। मौके से एक एंड्रॉयड फोन भी बरामद हुआ, जिसके आधार पर शिनाख्त की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका अपने मामा से मिलने के लिए केडी हॉस्पिटल, अकबरपुर आई थी। बताया जा रहा है कि मोहिनी का घर पर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह नाराज होकर छाता पहुंची और यहां आकर फांसी लगा ली। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि मृतका के परिजनों को अवगत कराया गया। मामा का बेटा रोहित पुत्र कालीचरन निवासी बाढ़पुरा, थाना सदर मथुरा सहित अन्य रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति बनी हुई है और कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की गहन जांच की जा रही है।