शिवाजी सेना के बैनर तले रविवार को सुल्तानगंज के बाथ गांव में सामाजिक समरसता समागम कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

शिवाजी सेना के बैनर तले रविवार को सुल्तानगंज के बाथ गांव में सामाजिक समरसता समागम कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

शिवाजी सेना के बैनर तले रविवार को सुल्तानगंज के बाथ गांव में सामाजिक समरसता समागम कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

भागलपुर से शंकर सुमन की रिपोर्ट

अध्यक्षता डॉक्टर दिवाकर सिंह ने की। वक्ताओं ने राजनीतिक दिशा और दशा बदलने समाज में फैले भ्रांतियों को दूर करने किसानों और गरीबों की समस्याओं का समाधान करने स्थानीय मूलभूत समस्याओं का निदान करने के साथ राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने सहित अन्य बिंदुओं पर अपने विचार रखें। इसके लिए समाजसेवी चंदन सिन्हा उर्फ राजीव पटेल को आगे बढ़ाने के लिए संगठन के सदस्यों से सहयोग करने की अपील की गई मुरारका कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अमरकांत सिंह ने कहा की संगठन सुल्तानगंज को अनुमंडल बाथ सजौर और अकबरनगर को प्रखंड का दर्जा दिलाने के लिए सरकार से मांग करेगी। अंगिका भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की हर संभव प्रयास किया जाएगा। इससे पूर्व महाराज शिवाजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। अतिथियों का अंग वस्त्र व माला पहनाकर स्वागत किया गया । मंच का संचालन कुमार सुबोध सिंह ने किया। कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक राजेश सिन्हा सचिव शशि रंजन सिंह पूर्व मुखिया नकुल देव सिंह सुधीर सिंह रामावतार मंडल साथी सुरेश इनके अलावा मुखिया प्रतिनिधि मंटू मंडल डॉक्टर पवन कुशवाहा डबलू सिंह राजेश कुमार प्रिंस राज चंदन कुमार मनोज सिंह एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण जनता ने अपना प्रेम सहयोग दिया।
वही मीडिया से चर्चा करते हुए चंदन सिन्हा ने कहा सुल्तानगंज को अनुमंडल का दर्जा बाथ और सजौर को प्रखंड का दर्जा दिलाने की अब तक मांग लंबित है उन्होंने कहा की विकास के लिए शिवाजी सेना ही विकल्प बनकर उभरी है।वह  राजद पार्टी के समर्पित सिपाही हैं और टिकट मिलने पर जीत का अंतर काफी बढ़ेगा उन्होंने लोगों की समस्याओं का समाधान और चौमुखी विकास का आश्वासन दिया।