शादी का दबाव बनाने पर की थी युवती की हत्या

शादी का दबाव बनाने पर की थी युवती की हत्या

मथुरा। वृंदावन के श्रीजी मुकुंदम गेस्ट हाउस में पंजाब की युवती संचालक पर शादी का दबाव बना रही थी। संचालक उसकी मांगों को पूरा करके परेशान हो गया था। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया तो वह पुलिस की धमकी देने लगी। गुस्से में आकर उसने युवती का गला दबाकर हत्या कर दी। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी गेस्ट हाउस संचालक राजस्थान के झुंझुनू निवासी सुनील शर्मा के युवती से संबंध थे। पंजाब की फजाल्किा की रहने वाली सुनीता रानी का शव गेस्ट हाउस के बाथरूम में मिला था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संचालक भाग गया था। पुलिस ने उसे और उसके साथी जैंत के नारायनपुर निवासी अनिल को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने बताया कि सुनीता, सुनील से शादी करने का दबाव बना रही थी, इसलिए उसकी हत्या कर दी। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी गेस्ट हाउस संचालक राजस्थान के झुंझुनू निवासी सुनील शर्मा के युवती से संबंध थे। पंजाब की फजाल्किा की रहने वाली सुनीता रानी का शव गेस्ट हाउस के बाथरूम में मिला था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संचालक भाग गया था।